प्रथम टुडे जबलपुर।
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री, पंजाबी हिंदू एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सनातन धर्म मंदिर गोरखपुर के अध्यक्ष चंद्र कुमार भनोत का आज मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे जबलपुर की राजनीति में 'कांता भैया' के नाम से विशेष रूप से पहचाने जाते थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है।
चंद्र कुमार भनोत सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी बेहद सक्रिय रहते थे। वे रेडक्रॉस सोसायटी सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं से लंबे समय से जुड़े रहे और सदैव जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाई।
आज होंगे अंतिम दर्शन, शाम को अंतिम यात्रा
उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन आज प्रातः 9:30 बजे से गोरखपुर स्थित निज निवास भनोत हाउस में किए जा सकेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे वहीं से अंतिम यात्रा निकलकर गुप्तेश्वर मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजनीतिक परिवार से संबंध
चंद्र कुमार भनोट के पुत्र वंदित भानोत तरुण भनोत मध्य प्रदेश शासन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, वहीं उनके दूसरे पुत्र गौरव भनोत भी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। भनोत परिवार का जबलपुर की राजनीति और समाजसेवा में गहरा योगदान रहा है।
प्रथम टुडे दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।

No comments:
Post a Comment