अलवर में नीले ड्रम से मिला था शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, August 19, 2025

अलवर में नीले ड्रम से मिला था शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

 










प्रथम टुडे, 18 अगस्त 2025।

अलवर जिले के किशनगढ़बास कस्बे में एक नीले प्लास्टिक ड्रम से मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना किशनगढ़बास पुलिस ने मृतक हंसराम उर्फ हंसराज की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और प्रेमी जितेंद्र कुमार को रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा गांव में एक ईंट भट्टे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, मौके से मृतक के तीनों बच्चों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

पुलिस को संदेह होने पर मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने जानकारी दी कि आरोपी लक्ष्मी और जितेंद्र की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।

नीले ड्रम में मिला था शव

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब किशनगढ़बास क्षेत्र में एक नीले प्लास्टिक ड्रम में बंद शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच में पता चला कि शव लक्ष्मी देवी के पति हंसराम का है, जिसकी हत्या के बाद शव को ड्रम में बंद कर फेंक दिया गया था।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में हत्या की साजिश, शव को छिपाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment