हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक गैंग का एक और गुर्गा गिरफ्तार, 15 हजार का फरार इनामी महेश पटेल चढ़ा पुलिस के हत्थे - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, August 18, 2025

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक गैंग का एक और गुर्गा गिरफ्तार, 15 हजार का फरार इनामी महेश पटेल चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रथम टुडे जबलपुर।

ओमती थाना क्षेत्र में दर्ज संगीन धाराओं वाले एक केस में लंबे समय से फरार चल रहे अब्दुल रज्जाक गैंग के सक्रिय सदस्य महेश पटेल को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹15,000 का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर अपराधों में वांछित था।

गैंग का नाम, पुराना इतिहास और बड़ी वारदातें

महेश पटेल, पिता मनोहर पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी बिलपुरा रांझी, अब्दुल रज्जाक गिरोह का हिस्सा रहा है। उसके खिलाफ थाना ओमती में अपराध क्रमांक 101/2024 में हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के लिए पहले 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन उसके लगातार फरार रहने के कारण पुलिस उपमहानिरीक्षक जबलपुर रेंज द्वारा इनाम की राशि बढ़ाकर ₹15,000 कर दी गई थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह गिरफ्त से बाहर था। 18 अगस्त 2025 को एक विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी महेश पटेल को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया है

पहले भी हुई हैं बड़ी गिरफ्तारियां, गैंग पर शिकंजा जारी

अब्दुल रज्जाक गैंग पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इससे पहले:

  • 10 जुलाई 2025 को कुख्यात अपराधी अब्दुल रज्जाक के चार साथियों — सरफराज, मोह. महमूद (भाई), अजहर (भतीजा) और मोह. सज्जाद को गिरफ्तार किया गया था।
    इनसे बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज कार, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे।

  • 25 जुलाई 2025 को गैंग के सदस्य दिलीप चौधरी (इनाम ₹18,000)

  • 31 जुलाई 2025 को रविंद्र पटेल (इनाम ₹15,000) और शाहिद अली उर्फ वालिया (इनाम ₹25,000)

  • 5 अगस्त 2025 को मोहम्मद जमील (इनाम ₹10,000)

  • 8 अगस्त 2025 को शेखू उर्फ अब्दुल सईद (इनाम ₹40,000) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जबलपुर पुलिस की सतत कार्रवाई

जबलपुर पुलिस लगातार गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक और उसके गुर्गों के खिलाफ अभियान चला रही है। इन कार्रवाईयों से शहर में संगठित अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगी है।

उल्लेखनीय भूमिका

फरार इनामी आरोपी महेश पटेल की गिरफ्तारी में निम्न पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:

  • थाना प्रभारी ओमती राजपाल बघेल
  • उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह
  • सहायक उप निरीक्षक नारायण पटेल
  • प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय
  • प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा
  • महिला आरक्षक रीना 

No comments:

Post a Comment