गोहलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लाख की चोरी का खुलासा — महिला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व वाहन बरामद - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, August 18, 2025

गोहलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 10 लाख की चोरी का खुलासा — महिला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व वाहन बरामद


प्रथम टुडे जबलपुर।

थाना गोहलपुर क्षेत्र में अज्ञात महिला द्वारा की गई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। फरियादी के घर से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घटना में प्रयुक्त वाहन सहित करीब 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और सूचना तंत्र के माध्यम से की, जिससे अज्ञात महिला चोर की पहचान संभव हो सकी।

अलमारी से उड़ाए गए थे गहने और नकदी

फरियादी साजदा बी पति परवेज कुरैशी, निवासी अमखेरा रोड, गली नं. ए-15, 40 फीट रोड, थाना गोहलपुर, ने 24 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नगद रुपये चोरी हो गए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सूचना तंत्र और सीसीटीवी से खुली गुत्थी

जबलपुर शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलांदगी ने अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशों के तहत नगर पुलिस अधीक्षक, गोहलपुर संभाग, मधुर पटेरिया के आदेश पर थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पांडेय द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना का विश्लेषण किया, तो संदेह परिवार की ही एक महिला संजीदा पति अख्तर रशीद (उम्र 38 वर्ष, निवासी रजा चौक, आधारताल) पर गया।

उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जब हिकमत-अमली से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

चोरी गया सामान और वाहन बरामद

आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी गए जेवरात व सामान बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं:

  • सोने के दो हार
  • सोने के दो कंगन
  • सोने का एक मंगलसूत्र
  • तीन जोड़ी सोने के टॉप्स
  • एक नथ
  • दो महिला अंगूठी
  • एक जेंट्स अंगूठी
  • एक सोने का लॉकेट
  • एक बच्चे का हाय
  • दो जोड़ी छोटी बालियां
  • एक पतली चैन
  • चांदी की चार जोड़ी पायल
  • चांदी के दो कंगन
  • चांदी की एक पतली चैन
  • तीन जोड़ी बिछिया
  • घटना में प्रयुक्त एक्सेस स्कूटर (एमपी 20 यूए 4502)

कुल बरामद मशरूका – ₹10 लाख के लगभग।

एक और प्रकरण में डेढ़ लाख का माल जब्त

इसी कार्रवाई की कड़ी में गोहलपुर थाना पुलिस की टीम ने एक अन्य चोरी के मामले में भी सफलता हासिल की है। एक चोर गिरोह को पकड़ा गया, जिनके पास से सोने की बाली, नौ दाने, लॉन्ग, एक मंगलसूत्र और कुल 7 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए गए हैं।

इस प्रकरण में कुल मशरूका डेढ़ लाख रुपये का बताया गया है। संबंधित केस इस्तगासा क्रमांक 11/25, धारा 35(1-ई) BNSS के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका

इस पूरे अभियान में थाना गोहलपुर की टीम ने सतर्कता और तत्परता का परिचय दिया। सफलता प्राप्त करने में निम्न अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही:

  • थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पांडेय
  • उप निरीक्षक किशोर बागड़ी
  • सहायक उप निरीक्षक पंचमलाल यादव
  • महिला प्रधान आरक्षक  रेखा चौहान
  • प्रधान आरक्षक शारदा मिश्रा
  • आरक्षक  अमित पटेल
  • आरक्षक मुनित
  • आरक्षक  हरेन्द्र
  • आरक्षक  आलोक
  • आरक्षक  गोपाल
  • आरक्षक  अभिरजन

इनकी कड़ी मेहनत से यह महत्वपूर्ण चोरी का मामला सुलझाया जा सका और लाखों के गहने व मोबाइल जब्त कर पीड़ित को राहत पहुंचाई गई।

No comments:

Post a Comment