रिछाई की फैक्ट्री की दीवार में सुकी फैक्ट्री की दीवार में राख कर चुराईं लोहे की प्लेटें, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी अभी फरार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, August 19, 2025

रिछाई की फैक्ट्री की दीवार में सुकी फैक्ट्री की दीवार में राख कर चुराईं लोहे की प्लेटें, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी अभी फरार

 









प्रथम टुडे जबलपुर।

औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में स्थित एक फैक्ट्री में चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को अधारताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फैक्ट्री की पीछे की दीवार में होलकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। वारदात के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक-एक कर साजिश की परतें खुलती चली गईं।

दीवार में किया था 10 से 15 ईंटों का छेद, फैक्ट्री से उड़ाए 90 हजार के लोहे के सामान

थाना अधारताल में 17 अगस्त को मुकुंद केशरी (उम्र 51 वर्ष), निवासी कचनार संभाग, नेपियर टाउन, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ‘ओम इंजीनियरिंग वर्क्स’, रिछाई में स्थित है। यहां दाल मिल और चावल मिल की मशीनें बनाई जाती हैं। 15 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह फैक्ट्री बंद कर घर चला गया था। चौकीदार शिवम शर्मा मुख्य गेट पर मौजूद था।

16 अगस्त की सुबह फैक्ट्री के सुपरवाइजर अमर यादव ने उन्हें सूचना दी कि फैक्ट्री की पिछली दीवार में छेद कर चोरी हुई है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि किसी अज्ञात चोर ने दीवार की करीब 10 से 15 ईंटें तोड़कर भीतर घुसपैठ की थी और वहां से 38 नग भट्टी की जाली, 7 पटका मशीन की प्लेट, 5 रोल मशीन प्लेट2 बड़ी प्लेटें चुरा ली थीं। चोरी गया सामान लगभग 90 हजार रुपये का था।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 761/25, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी से खुली पहचान, 14 नग लोहे की प्लेटें बरामद

जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तापस मलिक पिता राधे गोपाल (उम्र 37 वर्ष), निवासी न्यू अंजलि कॉलोनी, रिछाई रांझी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों गांधी गोटिया और मुक्ति उर्फ मोहित के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी किया गया सामान आपस में बांट लिया।

तापस मलिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की एक्सिस स्कूटी और 14 नग लोहे की प्लेटें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

चोरी, लूट, हत्या के प्रयास समेत 23 मामलों में है लिप्त

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तापस मलिक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और दहेज एक्ट सहित कुल 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका

इस आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमरे, प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन, आरक्षक राजेश केवट, सुरजीत और शशि की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment