मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर कल होगा जनता को समर्पित - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, August 23, 2025

मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर कल होगा जनता को समर्पित

 


प्रथम टुडे  जबलपुर, 22 अगस्त। 

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर — वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर — का भव्य लोकार्पण कल शनिवार, 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मदनमहल, महानद्दा क्षेत्र में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कर कमलों से, मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर के इतिहास में 23 अगस्त का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लगभग 7 किलोमीटर लंबे और 1,100 करोड़ रुपये की लागत से मदनमहल से दमोहनाका तक निर्मित यह फ्लाईओवर न केवल जबलपुर बल्कि समूचे प्रदेश की यातायात व्यवस्था को एक नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर दूरदर्शी सोच और विकास की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसे साकार किया है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने। लोक निर्माण मंत्री ने आमजन, प्रबुद्धजनों और सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रातः 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी जनता से अपील की है, जिनमें भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकिरण साहू और नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment