फायर आर्म्स के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो कारतूस जब्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, August 26, 2025

फायर आर्म्स के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो कारतूस जब्त

 

जबलपुर | प्रथम टुडे 

जबलपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना माढ़ोताल पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि जिले में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.) और नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

दिनांक 25 अगस्त 2024 की रात को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक जो जींस और सफेद शर्ट पहने हुए है, उसके पास देशी कट्टा और कारतूस हैं। वह युवक पाटन बायपास से नीलकमल ढाबा की ओर जाने वाले रास्ते पर, कटंगी बायपास सर्विस रोड पर स्थित सीएट राजू टायर सर्विस सेंटर के पास खड़ा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। वहां खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम अमन दाहिया, पिता मुकेश दाहिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम आगासोद, थाना पाटन बताया। तलाशी लेने पर युवक की कमर में एक देशी कट्टा और पैंट की जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर ही देशी कट्टा और दोनों कारतूस जब्त कर लिए और आरोपी अमन दाहिया के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह हथियार कहां से और कैसे प्राप्त हुआ।

पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका

अवैध हथियारों की धरपकड़ में जिन पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही, उनमें शामिल हैं:

  • सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला
  • प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले
  • आरक्षक सचिन मेहरा
  • आरक्षक निकेश बाजनघाटे
  • आरक्षक पुष्पराज जाट
  • आरक्षक राहुल सिंह
  • आरक्षक आशीष प्रताप सिंह



No comments:

Post a Comment