बरगी बांध के 9 गेट आज सुबह 11 बजे खोले जाएंगे, नर्मदा घाटों पर बढ़ सकता है जलस्तर - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, August 26, 2025

बरगी बांध के 9 गेट आज सुबह 11 बजे खोले जाएंगे, नर्मदा घाटों पर बढ़ सकता है जलस्तर

 


जबलपुर | प्रथम टुडे 

बरगी डैम (रानी अवंति बाई सागर लोधी परियोजना) के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए आज मंगलवार, 26 अगस्त को सुबह 11 बजे इसके 9 जलद्वार खोले जाएंगे। इन गेट्स को औसतन 0.78 मीटर की ऊँचाई तक खोला जाएगा, जिससे लगभग 1097 क्यूसेक पानी की निकासी की जाएगी।

बाढ़ नियंत्रण सहायक यंत्री के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया। इस समय बांध की जल उपयोगी क्षमता 100.80% (3205.50 मिलियन क्यूबिक मीटर) पर पहुँच चुकी है। वहीं, पानी की आवक 1585 क्यूसेक बनी हुई है।

जलद्वारों के खोले जाने से माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फीट तक जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। प्रशासन ने घाटों पर आने-जाने वाले नागरिकों और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने तथा नर्मदा घाटों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

जलस्तर और वर्षा की स्थिति को देखते हुए बांध से जल निकासी की मात्रा में समयानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

प्रथम टुडे अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी स्थिति में नर्मदा नदी के घाटों की ओर ना जाएं।



No comments:

Post a Comment