फर्जी प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹42 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, August 21, 2025

फर्जी प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹42 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


प्रथम टुडे जबलपुर। 

थाना लार्डगंज अंतर्गत एक महिला से फर्जी प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹42.54 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता कंचन दीक्षित ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी गुरूमूर्ति निवासी सर्वोदय नगर ने जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की स्कीम नं. 06 में प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि उसकी जेडीए अधिकारियों से पहचान है और प्लॉट ₹1800 से ₹2200 प्रति वर्गफुट में दिला देगा।

गुरूमूर्ति ने पीड़िता कंचन दीक्षित और सविता पांडे से कुल ₹42.54 लाख जमा करवा लिए, जिसमें कुछ रकम ऑनलाइन और ₹1.10 लाख नकद थी। बाद में जब प्लॉट की रसीद जेडीए में दिखाई गई तो वह फर्जी पाई गई। आरोपी ने कुछ रकम किश्तों में लौटाई, लेकिन ₹13.54 लाख अब तक वापस नहीं किए और फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को जीरो डिग्री के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment