क्या अर्चना ही सारांश की सपना? प्रेम प्रसंग में गुमशुदगी की रची गई थी कहानी, पिता बोले- बेटे ने बताया था एक वकील से रिश्ता - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, August 22, 2025

क्या अर्चना ही सारांश की सपना? प्रेम प्रसंग में गुमशुदगी की रची गई थी कहानी, पिता बोले- बेटे ने बताया था एक वकील से रिश्ता

 

प्रथम टुडे जबलपुर
कटनी की अर्चना तिवारी की रहस्यमयी गुमशुदगी के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। अर्चना को नेपाल बॉर्डर से बरामद किए जाने के बाद अब पुलिस की जांच में शुजालपुर के युवक सारांश का नाम सामने आया है, जिससे मामला प्रेम-प्रसंग की दिशा में जाता दिख रहा है।

पुलिस और परिजनों की कड़ी मशक्कत के बाद अर्चना की लोकेशन का पता चला और उसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां इलाके से सकुशल बरामद किया गया। बताया गया है कि अर्चना जब इंदौर से जबलपुर जा रही थी, तभी 7 अगस्त को भोपाल में नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी।

सारांश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

अब मामले में जिस युवक का नाम सामने आया है, वह शुजालपुर निवासी सारांश है। भोपाल जीआरपी की टीम उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर शुजालपुर से भोपाल लाई है। जांच में सामने आया है कि अर्चना और सारांश के बीच किसी प्रकार के संबंध थे, और प्रेम-प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है।

पिता बोले- बेटे ने ‘सपना’ नाम की वकील से प्रेम संबंध की बात कही थी

सारांश के पिता जोगचंद्र का कहना है कि उन्हें पहली बार 'अर्चना' नाम सुनने को मिला है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने तीन महीने पहले 'सपना' नाम की एक वकील से प्रेम संबंध की बात कही थी। परिवार ने बेटे को समझाया भी था कि वह कोई गलत कदम न उठाए। सारांश के परिजनों का दावा है कि वह 8 से 10 अगस्त के बीच चेन्नई में था और निर्दोष है।

परिजनों ने जताई अनभिज्ञता, लेकिन पुलिस की जांच जारी

सारांश के माता-पिता इस पूरे मामले से खुद को अनजान बता रहे हैं, वहीं पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। अर्चना के मुंहबोले भाई के मुताबिक, घटना के बाद एक दिन अर्चना से फोन पर बात भी हुई थी, जिससे परिजनों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी।

क्या 'सपना' ही 'अर्चना' है?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या सारांश के प्रेम संबंध की बात कर रही 'सपना' दरअसल अर्चना ही है? क्या यह गुमशुदगी नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों से जुड़ी सोची-समझी योजना थी? पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे संभव हैं।

No comments:

Post a Comment