अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल में 1 नवम्बर से शुरू होंगी रोबोटिक सर्जिकल सेवाएं - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, August 30, 2025

अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल में 1 नवम्बर से शुरू होंगी रोबोटिक सर्जिकल सेवाएं


जबलपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य का तोहफ़ा

प्रथम टुडे जबलपुर।

विश्व में अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई की शाखा अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर अब महाकौशल क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। यह सुविधा 1 नवम्बर 2025 से उपलब्ध होगी, जिसे सुप्रसिद्ध रोबोटिक सर्जन डॉ. गणेश गोर्थी के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा।

शनिवार को अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स, जबलपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईओ डॉ. शांति बी. ने बताया कि प्रतिष्ठित SSI इंटरनेशनल सर्जिकल रोबोट का लाइव डेमो और हँड्स-ऑन अनुभव 29 से 31 अगस्त तक हॉस्पिटल परिसर में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल, जबलपुर इस अत्याधुनिक तकनीक को अपनाकर महाकौशल क्षेत्र को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने जा रहा है।

डॉ. गणेश गोर्थी ने बताई रोबोटिक सर्जरी की खासियत

कार्यक्रम में शामिल डॉ. गणेश गोर्थी ने कहा कि पारंपरिक लैप्रोस्कोपिक और ओपन सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने इसके फायदे गिनाए—

अत्यधिक सटीकता (Precision)

आसपास के अंगों को नुकसान का कम खतरा

बेहतर ऑप्टिक्स

अधिक लचीले एवं उन्नत उपकरण

उन्होंने कहा कि “रोबोटिक तकनीक से मरीजों की रिकवरी तेज होती है और सर्जरी का परिणाम बेहतर आने की संभावना रहती है। मैंने रूस, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में कई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसेज़ में अपनी सर्जरी प्रस्तुत की हैं। आज गर्व है कि जबलपुर जैसे शहर में भी यह विश्वस्तरीय तकनीक उपलब्ध होने जा रही है।”

डॉ. गोर्थी ने आगे बताया कि उन्होंने यूके, रूस और फ्रांस से अपनी शिक्षा प्राप्त की है और आज स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोबोटिक सर्जरी के ट्रेनर (फैकल्टी) के रूप में कार्यरत हैं।

किन विभागों में उपलब्ध होंगी सेवाएं

अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर शोभित बड़ेरिया ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी की सेवाएं 1 नवम्बर से निम्न विभागों में उपलब्ध होंगी—

जनरल एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी

कैंसर सर्जरी

यूरोलॉजी

गायनेकोलॉजी

कार्डियोथोरेसिक सर्जरी

उन्होंने कहा कि “महाकौशल क्षेत्र के मरीज अब चेन्नई, दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख किए बिना ही जबलपुर में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी का लाभ उठा पाएंगे। यह पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।”

जबलपुर के लिए गौरव की बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद विशेषज्ञों ने कहा कि यह तकनीक भारत में विकसित की गई है और अब पहली बार जबलपुर जैसे शहर में मरीजों को मिलने जा रही है। यह न केवल जबलपुर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की उपलब्धि है।



-





No comments:

Post a Comment