प्यार किया तो डरना क्या: रिलेशनशिप विवाद के बीच अनुष्का से मिलने पहुंचे तेज प्रताप, बोले- कोई नहीं रोक सकता" - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, July 1, 2025

प्यार किया तो डरना क्या: रिलेशनशिप विवाद के बीच अनुष्का से मिलने पहुंचे तेज प्रताप, बोले- कोई नहीं रोक सकता"

 


प्रथम टुडे  जबलपुर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने बयानों और व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो के बीच सोमवार को वे अनुष्का यादव के घर पहुंच गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने स्पष्ट कहा, "हमारा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आए हैं। मुझे कोई नहीं रोक सकता।"

तेज प्रताप हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ वायरल तस्वीरों को लेकर विवादों में घिरे थे। इन तस्वीरों के बाद पार्टी में हलचल मच गई और खबरें आईं कि लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। इस पूरे प्रकरण पर तेज प्रताप ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी और कहा, "प्यार किया तो किया। इसमें कोई गलती नहीं है।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हुआ था, वह उनका ही था और उन्होंने ही उसे साझा किया था।

हालांकि इससे पहले तेज प्रताप ने यह दावा किया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और उनकी तथा अनुष्का की तस्वीरें साजिशन पोस्ट की गई थीं। मगर अब वे खुद यह मान रहे हैं कि पोस्ट उन्हीं का था।

पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने पर तेज प्रताप का कहना है कि उन्हें कोई जनता के दिल से नहीं निकाल सकता। उन्होंने कहा, "जो लोग इस भ्रम में हैं कि हमें संगठन से निकाल दिया गया, उन्हें समझना चाहिए कि हम अपने पिता को सर्वोपरि मानते हैं। अब हम जनता के लिए काम करना चाहते हैं। इस बार फिर चुनाव लड़ेंगे। हसनपुर की जनता ने हमें जो भरोसा दिया है, हम उसे निभाएंगे।"

तेज प्रताप के इस बयान और मुलाकात ने एक बार फिर बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। रिश्तों को लेकर चल रहा विवाद क्या राजनीतिक मोड़ लेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।



No comments:

Post a Comment