ख़बर का असर: ‘प्रथम टुडे’ की खबर के बाद नगर निगम ने आवारा मवेशियों पर कसी लगाम - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, July 15, 2025

ख़बर का असर: ‘प्रथम टुडे’ की खबर के बाद नगर निगम ने आवारा मवेशियों पर कसी लगाम

 


विधानसभा क्षेत्रवार कर्मचारियों की ड्यूटी, गौ-सेवा केंद्र और सीमाक्षेत्रों में भेजे जाएंगे मवेशी

जबलपुर। ‘प्रथम टुडे’ में बीते दिनों प्रकाशित आवारा मवेशियों से परेशान जनता शीर्षक समाचार का बड़ा असर सामने आया है। नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जबलपुर ने अब इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने एक आदेश जारी कर नगर निगम सीमा में विधानसभा क्षेत्रवार आवारा मवेशियों की धरपकड़ और नियंत्रण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इस कार्य हेतु अपर आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि सभी टीमें फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर के नेतृत्व में कार्य करेंगी।

ड्यूटी का निर्धारण इस प्रकार किया गया है:

प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

  • पश्चिम विधानसभा – शिव प्रसाद लोधी (मो.: 9752578128)
  • कैंट विधानसभा – प्रमोद कुमार (मो.: 9907777248)
  • उत्तर विधानसभा – ओमप्रकाश दुबे (मो.: 7440541828)
  • पूर्व व पनागर विधानसभा – ओमप्रकाश यादव (मो.: 7694071426)

सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक

  • पश्चिम विधानसभा – ऋतुरंजन (मो.: 7879077931)
  • कैंट विधानसभा – सुरेन्द्र राजपूत (मो.: 9302981506)
  • उत्तर विधानसभा – महेश मलिक (मो.: 6267932021)
  • पूर्व व पनागर विधानसभा – संतोष यादव (मो.: 9584255742)

सख्ती से होगी निगरानी
नोडल अधिकारी वी.एन. बाजपेयी ने बताया कि ये कर्मचारी अपने क्षेत्र में आउटसोर्स हॉंका टीम के साथ समन्वय कर कार्य करेंगे और आवारा मवेशियों को पकड़कर तय व्यवस्था के अनुसार भेजेंगे।

  • गाय, भैंस, बछड़े आदि को नगर निगम के गौ-सेवा केन्द्र (कॉंजी हाउस) में रखा जाएगा।
  • सांड, बैल आदि को नगर निगम सीमा से बाहर प्राकृतिक चारे वाले इलाकों में छोड़ा जाएगा

प्रभारी अधिकारी नियुक्त

  • हॉंका कार्रवाई प्रभारी: निलेश पाटीदार (सहायक अग्निशमन अधिकारी)
  • गौ-सेवा केन्द्र प्रभारी: राजेन्द्र पटैल
    दोनों अधिकारी कार्य का संपादन कुसाग्र ठाकुर के निर्देशन में करेंगे।

No comments:

Post a Comment