नागरिकों को सुविधाएं देने वाला संस्थान है नगर निगम : महापौर अन्नू - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, July 18, 2025

नागरिकों को सुविधाएं देने वाला संस्थान है नगर निगम : महापौर अन्नू

 


 प्रथम टुडे जबलपुर।

 महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, अपर आयुक्त अंजू सिंह ठाकुर सहित सभी राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

महापौर अन्नू ने दो टूक कहा कि नगर निगम शहर विकास और नागरिकों को राहत देने वाला संस्थान है। निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इसलिए करों की गणना और वसूली प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि करदाताओं को आसानी से जानकारी मिले।

महापौर ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सही जानकारी एकत्रित कर करदाताओं से संपर्क करें और उन्हें शहर विकास के लिए कर राशि निगम में जमा करने प्रेरित करें। साथ ही, 60 दिनों के भीतर बकाया कर की समस्त राशि निगम कोष में जमा कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली में लापरवाही करने वालों को राजस्व विभाग से हटाकर अन्य विभागों में भेजा जाएगा और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।






No comments:

Post a Comment