देश के मानचित्र पर आया जबलपुर का नाम - महापौर अन्नू - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, July 19, 2025

देश के मानचित्र पर आया जबलपुर का नाम - महापौर अन्नू

स्वच्छता में जबलपुर को मिला 5वां स्थान, 7 स्टार, वॉटर प्लस और फ्री गार्बेज सिटी का दर्जा - निगमायुक्त प्रीति यादव

 प्रथम टुडे जबलपुर 

 दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2024 में जबलपुर को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू), निगमायुक्त प्रीति यादव और नोडल अधिकारी संभव अयाची जबलपुर लौटे। डुमना एयरपोर्ट पर ढोल, नगाड़ों, बैंड बाजे और फूलों की वर्षा के बीच उनका भव्य स्वागत हुआ।

स्वच्छता अभियान में जबलपुर की ऐतिहासिक सफलता

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के तहत भारत सरकार द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में जबलपुर ने ओवरऑल जनसंख्या कैटेगरी में (50 हजार से 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में) 5वां स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया। साथ ही, 7 स्टार, वॉटर प्लस और फ्री गार्बेज सिटी का दर्जा भी हासिल किया

स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

डुमना एयरपोर्ट पहुंचकर शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्नेहीजनों ने महापौर अन्नू, निगमायुक्त प्रीति यादव, नोडल अधिकारी संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल और सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा का जोरदार स्वागत किया

निगमायुक्त ने जताया आभार

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निगम के लोककर्म, उद्यान और जल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का योगदान भी सराहनीय रहा।
महापौर, निगमायुक्त और नोडल अधिकारी ने अभिभूत होकर संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी संघों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

2025 में नंबर वन का लक्ष्य

महापौर अन्नू ने कहा कि 2025 के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जबलपुर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

डुमना एयरपोर्ट पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य 

स्वागत और सम्मान के लिए डुमना एयरपोर्ट पर निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एमआईसी सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी रजनी कैलाश साहू, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद अतुल जैन, माधुरी सोनकर, प्रतिभा भापकर, मधुबाला राजपूत, महेश सिंह राजपूत, अनुराग साहू (राहुल), सुनील पुरी गोस्वामी, प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटैल, शारदा बाई कुशवाहा, मालती रमेश चौधरी, निशा संजय राठौर, राजकुमार पटैल (राजू), लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, जितेन्द्र कटारे (जीतू), सोनिया रंजीत सिंह, कविता रैकवार, रेणु राकेश कोरी, मोनिका सिंह क्षत्रि, लवलीन आनंद, कमलेश अग्रवाल, अविनाश चमकेल, वर्षा मुकेश बिरहा, अंजू अनीता जाट (गोलू), रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, विमल राय, अंजना अग्रहरि, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, सावित्री शाह गोड, अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके, रजनी सुरेन्द्र साहू, 

 निगम अधिकारी भी पहुंचे उत्साह के साथ

अपर आयुक्त प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, अंजू सिंह ठाकुर, पूर्व अपर आयुक्त राकेश अयाची, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, जी.एस. मरावी, पूर्व कार्यपालन यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे, पूर्व बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, राजस्व अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धमेन्द्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, सभी संभागीय अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड सुपरवाईजर और कर्मचारी संघों के पदाधिकारी राजेन्द्र पटैल, कपिल दुबे, अमित मेहरा, राकेश समुद्रे आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment