- Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, July 21, 2025

 स्वयं भू गुप्तेश्वर भगवान का नगर भ्रमण, शाही सवारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब


प्रथम टुडे जबलपुर

। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वयंभू गुप्तेश्वर भगवान भोलेनाथ ने संस्कारधानी वासियों का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण किया। भगवान भोलेनाथ की यह शाही सवारी गुप्तेश्वर मंदिर से भक्तों के कंधों पर सवार होकर निकली। शाही अंदाज में निकली इस सवारी के स्वागत के लिए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

इस दौरान भगवान भोलेनाथ की सवारी सबसे पहले शक्ति नगर, कृपाल चौक, हाथी ताल होते हुए छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज पहुंची। यहां रास्ते भर श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।

भक्तों की उमड़ी भीड़
गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर के नेतृत्व में निकली इस सवारी में द्वारका मिश्रा, दिनेश सिंगरौल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ आगे बढ़ती यह सवारी एक भव्य शोभायात्रा का रूप ले चुकी थी।

राहों में हुआ भव्य स्वागत
शास्त्री ब्रिज के बाद ब्लूम चौक पर सवारी का विशेष स्वागत पंकज पांडे एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्त सवारी के साथ चल रहे थे और नगरवासियों का हाल-चाल लेते हुए यात्रा आगे बढ़ती रही।

शहरभर में दिखी श्रद्धा
नगर भ्रमण के दौरान सड़क के दोनों ओर और घरों की छतों पर खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान गुप्तेश्वर के दर्शन किए। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और “भोलेनाथ की जय” तथा “बम-बम भोले” के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा।

No comments:

Post a Comment