प्रथम टुडे जबलपुर
संपत उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक) एवं एएसपी क्राइम ब्रांच आनंद कलादगी के निर्देशन में कार्रवाई
जबलपुर। शहर में जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बेलबाग थाना क्षेत्र के कुंवर जी का बड़ा इलाके में दबिश देकर कुख्यात सटोरिया शुभम ठाकुर को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शुभम ठाकुर क्षेत्र में सक्रिय रूप से सट्टा पर्ची का अवैध कारोबार कर रहा है। इस पर कार्यवाही करते हुए बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया।
यह सामान हुआ बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने शुभम के कब्जे से
₹3350 नगद,तीन सट्टा-पट्टी की पर्चियाँ, डॉट पेन,मोबाइल फोन बरामद किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में शुभम ठाकुर ने बताया कि वह जबलपुर का कुख्यात सटोरिया रानू सोनकर के लिए काम करता है। उसे दिनभर सट्टा लिखने की एवज में ₹300 मजदूरी मिलती थी।
मुख्य सटोरिये की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच ने शुभम की गिरफ्तारी के बाद रानू सोनकर की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि रानू सोनकर सट्टा नेटवर्क का बड़ा संचालक है, जो शहर के कई इलाकों में अपने एजेंटों के माध्यम से यह गैरकानूनी काम करा रहा है।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) आनंद कलादगी,
निरीक्षक शैलेश मिश्रा,
के साथ क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने मिलकर इस सट्टा गिरोह के खिलाफ सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।

No comments:
Post a Comment