जबलपुर (प्रथम टुडे)। शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा हथियार लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार संदिग्ध स्थानों और भीड़भाड़ या सुनसान इलाकों में निगरानी रख रही है।को
कल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि ग्वारीघाट स्टेशन के पास एक युवक संदिग्ध हालात में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।
युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाइना चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनुराग बर्मन (उम्र 19 वर्ष) बताया। तत्काल उसे गिरफ्तार कर ग्वारीघाट थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और लगातार कार्रवाई से शहर में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। क्राइम ब्रांच की यह कार्यवाही भी इसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

No comments:
Post a Comment