पूर्व पार्षद पर महिला से मकान के बदले 50 हजार रुपए हड़पने का आरोप, SP कार्यालय पहुंची पीड़ित - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, July 1, 2025

पूर्व पार्षद पर महिला से मकान के बदले 50 हजार रुपए हड़पने का आरोप, SP कार्यालय पहुंची पीड़ित

 


 प्रथम टुडे जबलपुर। अतिक्रमण में उजड़े परिवार को राहत दिलाने की बजाय एक महिला से 50 हजार रुपए लेकर मकान देने का झांसा देने और फिर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अनीसा बेगम ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले में दोषी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर न्याय दिलाया जाए।

पीड़िता का कहना है कि वह वर्ष 2018 में दरी खाना मस्जिद क्षेत्र में रहती थीं, जहां अतिक्रमण की कार्रवाई में उनका मकान तोड़ दिया गया था। नगर निगम द्वारा अन्य विस्थापितों के साथ उन्हें लेमा गार्डन क्षेत्र में वैकल्पिक रूप से ठहराया गया। शुरुआती समय में पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर से आग्रह कर यह सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। बाद में उन्होंने उस अधूरे मकान को स्वयं के संसाधनों से रहने लायक बना लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ माह बाद क्षेत्र के पूर्व पार्षद और उनके साथियों द्वारा वहां से मकान खाली करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता के अनुसार, पूर्व पार्षद ने मकान आवंटन के नाम पर 50 हजार रुपये नकद की मांग की और पैसे लेने के बाद कोई लिखित रसीद या दस्तावेज नहीं दिया। जब पैसे की वापसी मांगी गई, तो उन्हें धमकाया गया और मकान भी खाली करा लिया गया।

पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद के बीच आरोप-प्रत्यारोप

उक्त मामले को लेकर वर्तमान पार्षद ने भी हाल ही में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि पूर्व पार्षद द्वारा इसी तरह कई लोगों को गुमराह कर आर्थिक शोषण किया गया है। वहीं पूर्व पार्षद ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि यह सब उनकी छवि धूमिल करने की साजिश है, जो वर्तमान पार्षद द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते रची जा रही है।

 पीड़िता की मांग

पीड़िता अनीसा बेगम ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ हुई आर्थिक धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें उनका पैसा वापस दिलाया जाए। साथ ही जिम्मेदार व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही की जाए।



---











No comments:

Post a Comment