"न्याय सत्याग्रह" को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक सम्पन्न
प्रथम टुडे | जबलपुर | 5 जुलाई 2025
मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा 8 जुलाई को अशोकनगर में प्रस्तावित “न्याय सत्याग्रह” एवं गिरफ्तारी आंदोलन को लेकर जबलपुर में कांग्रेस संगठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बल्देवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति और सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जबलपुर से कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता अशोकनगर पहुंचेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आयोजित इस शांतिपूर्ण सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। यह आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों और पुलिसिया दमन के विरोध में यह एक निर्णायक संघर्ष होगा। जबलपुर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में डटी रहेगी।
संगठन की एकजुटता पर दिया गया ज़ोर
बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों, विभागों, प्रकोष्ठों एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संगठन की शक्ति के साथ अशोकनगर चलने की तैयारी करें और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
बैठक में इनकी रही उपस्थित
विशेष बैठक में सौरभ ‘नाटी’ शर्मा, दिनेश यादव, श्रीमती कमलेश यादव, सतीश तिवारी, झल्ले लाल जैन, अतुल बाजपेई, गुड्डू नबी, मुकेश राठौर, पंकज पांडे, शिवकुमार चौबे, सलिल चौकसे, बृजेश दुबे, आशुतोष ठाकुर, रितेश ‘बंटी’ गुप्ता, प्रवेंद्र सिंह चौहान, टीकाराम कोस्टा, रज्जू सराफ, रामदास यादव, रेखा विनोद जैन, प्रभा सिंह, देवकी पटेल, पीपी पटेल, पूनम सोनकर, सुरेंद्र तिवारी, रवि सोनकर, सुधीर दुबे, सचिन बाजपेई, सुबोध पहाड़िया, सत्येंद्र पचौरी, रंबल विश्वकर्मा, राजेश पटेल, संदीप जैन, अजय ग्रोवर, अखिलेश शर्मा, प्रदीप वाधवा, नितिन सिंह, अनुरूप शुक्ला, राजकुमार सोनी, जितेंद्र यादव, श्याम सोलंकी, राकेश चक्रवर्ती, प्रतीक चौकसे, मलखान पटेल, राजू तोमर, श्यामसुंदर कोरी, आनंद यादव, संजय शर्मा, अशोक चौधरी, अक्षय विनोदिया, आदित्य खुरासिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment