स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में जबलपुर ने रचा इतिहास, देश का 5वां सबसे स्वच्छ शहर बना - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, July 18, 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में जबलपुर ने रचा इतिहास, देश का 5वां सबसे स्वच्छ शहर बना

 


 प्रथम टुडे जबलपुर।
संस्कारधानी जबलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 5वां स्थान हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में यह सम्मान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, निगमायुक्त प्रीति यादव और स्वच्छता टीम को प्रदान किया गया।

8 साल बाद ऐतिहासिक सफलता

नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण की इस प्रतियोगिता में आठ वर्षों बाद इतनी बड़ी छलांग लगाई है। जबलपुर ने 3 स्टार से सीधे 7 स्टार रेटिंग हासिल की और पहली बार वॉटर प्लस सिटी का दर्जा प्राप्त किया।

96 प्रतिशत स्कोर, गार्बेज फ्री और ओडीएफ में भी बाजी

जबलपुर ने 12,500 में से 11,989 अंक हासिल किए। स्वच्छ सर्वेक्षण में 10,000 में से 9,489 अंक, गार्बेज फ्री सिटी में पूरे 1,300 अंक और ओडीएफ में भी 1,200 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

महापौर-निगमायुक्त ने जताया आभार

महापौर अन्नू और निगमायुक्त प्रीति यादव ने इसे संस्कारधानी के नागरिकों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में सफाई मित्रों, अधिकारियों और शहरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में जबलपुर को देश में पहला स्थान दिलाया जाएगा। 







No comments:

Post a Comment