पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा
प्रथम टुडे जबलपुर।
शहर में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत पिछले कुछ दिनों में क्राइम ब्रांच ने कई शराब तस्करों के साथ-साथ अवैध गांजा बेचने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सूचना पर मारी दबिश
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कर में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बताए गए स्थान रामपुर छापर, मंडावा बस्ती में घेराबंदी की।
12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस ने जब संदिग्ध कर को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन का नंबर एमपी 20 जेई 9681 है। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपांशु मरावी (24 वर्ष) के रूप में हुई।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर गोरखपुर थाना पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और किसे बेची जानी थी।
इन पुलिस अधिकारियों की थी उल्लेखनीय भूमिका
सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, राजेश मिश्रा आरक्षक त्रिलोकी पारदी, राजेश महात्रे

No comments:
Post a Comment