क्राइम ब्रांच की दोहरी कार्रवाई: 11.835 किलो गांजा के साथ महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, July 7, 2025

क्राइम ब्रांच की दोहरी कार्रवाई: 11.835 किलो गांजा के साथ महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार


करीब 2.37 लाख रुपये का गांजा और 2 मोबाइल जब्त, निरीक्षक शैलेष मिश्रा और उनकी टीम की बड़ी सफलता







 प्रथम टुडे जबलपुर | क्राइम ब्रांच और थाना सिविल लाइन तथा गढ़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11 किलो 835 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 37 हजार रुपये) और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई अपराध शाखा निरीक्षक शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध आनंद कलादगी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। दोनों ही मामलों में अपराधियों को रंगे हाथ पकड़कर NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई-1: रेलवे स्टेशन के पास तीन युवक गांजे के साथ दबोचे

दिनांक 6 जुलाई की रात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के पास तीन युवक गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना सिविल लाइन की टीम ने संयुक्त दबिश दी। आरपीएफ आरक्षक पंकज सिंह की सहायता से तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • रूपेश कुमार रैकवार (35), ग्राम उमरिया चौबे, पनागर
  • तुषार जाटव (25), सिंधी केम्प, हनुमानताल
  • अभिषेक विश्वकर्मा (19), ज्योति नगर, गढ़ा

तीनों के पास से कुल 6 किलो गांजा (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में इनसे गांजा की सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

टीम में शामिल:

उप निरीक्षक सुमित मिश्रा, गणेश तोमर, प्रधान आरक्षक राजेश पटैल, आरक्षक विनोद बंसल
निरीक्षक शैलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक अखिलेश पांडे, रूस्तम अली, गोविंद राय, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक अमित पटैल और आरक्षक अरविंद सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

कार्रवाई-2: गढ़ा में महिला तस्कर 5.835 किलो गांजे के साथ पकड़ी गई

इसी रात दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और थाना गढ़ा की संयुक्त टीम ने गंगासागर मंदिर के पास एक महिला को पिठ्ठू बैग में गांजा लिए खड़े पकड़ा। महिला की पहचान यशोदा ठाकुर (42), शारदा चौक गढ़ा के रूप में हुई।

तलाशी में उसके बैग से 5 किलो 835 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 1 लाख 16 हजार रुपये) बरामद किया गया। उसके खिलाफ भी NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

टीम में शामिल:

उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अरुण रघुवंशी, महिला आरक्षक प्रियंका, आरक्षक सिद्धार्थ
निरीक्षक शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक अखिलेश पांडे, रूस्तम अली, गोविंद राय, महिला आरक्षक दीप्ति मिश्रा और सायबर सेल की टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक आदेश के बाद सक्रिय है क्राइम ब्रांच
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशों के पालन में जबलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक और ठोस कदम उठाया है। निरीक्षक शैलेष मिश्रा और उनकी टीम ने दोनों मामलों में कार्यवाही करते हुए समाज को नशे की गिरफ्त में ले जाने वाले तस्करों पर बड़ी चोट की है।

No comments:

Post a Comment