दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति का सेवा सप्ताह सम्पन्न - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, June 30, 2025

दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति का सेवा सप्ताह सम्पन्न


चार दिवसीय शिविर में 308 यूनिट रक्तदान, 2600 मरीजों की जांच और दवाओं का वितरण













जबलपुर, 29 जून | प्रथम टुडे

दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति जबलपुर द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह का समापन शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, रांझी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर के साथ हुआ। समापन दिवस पर 131 लोगों ने रक्तदान किया और 589 मरीजों का विभिन्न रोगों हेतु नि:शुल्क परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।

गेल इंडिया के डायरेक्टर एवं भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अखिलेश जैन ने स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके कार्यों को अशोक रोहाणी सेवा के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान किसी की जिंदगी बचाने में सहायक होगा।

स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग, मोतियाबिंद, हृदय, मधुमेह, रक्तचाप, अस्थि, दंत रोग समेत विभिन्न बीमारियों की जांच कर उपचार किया गया। चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन भी डॉक्टरों की सलाह अनुसार कराए जाएंगे। शिविर में चश्मे, ट्राइसाइकिल का वितरण भी किया गया तथा रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

चार दिवसीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत केंट विधानसभा क्षेत्र के 308 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसे विक्टोरिया, एल्गिन व मेडिकल अस्पताल में संग्रहित किया गया है। इस दौरान कुल 2600 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ एवं उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गईं।

विधायक अशोक रोहाणी ने शिविर में सहयोग करने वाले विक्टोरिया, एल्गिन, मेडिकल, जबलपुर हॉस्पिटल, मेट्रो, ओमेगा, छवि नेत्र चिकित्सालय, मार्बल सिटी, देव जी नेत्रालय, हितकारिणी डेंटल कॉलेज के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

30 जून को श्रद्धांजलि सभा

सेवा समिति द्वारा स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी की 79वीं जयंती के अवसर पर 30 जून, सोमवार को प्रातः 8:30 बजे एम्पायर टॉकीज स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

 उनकी उपस्थिति रही

इस अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, रिंकुज विज, डॉ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, पुष्पराज सेंगर, दामोदर सोनी, डॉ. कमल विश्वास, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, सुधीर बेन, हेमराज सराठे, प्रभाशंकर कुशवाहा, सुमन बर्मन, मलकियत कौर, सुधा तिवारी, मुन्नी पटेल, आशा बाल्मीकि, पार्वती पटेल, अर्चना सैनी, कुसुम सिंह, माधुरी लेखरा, काके गूमर, सोनू पिल्ले, मिक्की शर्मा, मोहित रास्ते, हैप्पी सिंह, विनय राठौर, दीपचंद गुप्ता, कैलाश रजक, दशरथ पटेल, घनश्याम बोहित, शोभित आनंद, आकाश पटेल, राकेश लखेरा, किरण सिंह ठाकुर, उदीप रील, नसरीन खान, जागेश समुंद्रे, संगीता पासी, अमित तिवारी, आलोक मित्रा, रामहरक पाल, राजेश अहिरवार, पप्पू सोनकर, राजू तोमर, गुड्डा दुबे, बबलू अग्रवाल, रोशनी चौधरी, कोकिला राज, रंजना कुशवाहा, शिवमोहन बघेल, ब्रजलाल श्रीपाल, ईश्वर लाल डागौर, सावित्री दीपक लाला, संतोष रजक, दशरथ रजक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment