अस्पताल भवनों में पार्किंग, कंपाउंडिंग और अग्नि सुरक्षा मानकों के व्यावहारिक समाधान हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, June 28, 2025

अस्पताल भवनों में पार्किंग, कंपाउंडिंग और अग्नि सुरक्षा मानकों के व्यावहारिक समाधान हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित

 

 प्रथम टुडे जबलपुर।

शहर में अस्पताल भवनों और नर्सिंग होम्स में भवन निर्माण, पार्किंग, एम.ओ.एस. (Minimum Open Space), अग्निशमन सुरक्षा तथा कंपाउंडिंग से संबंधित शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के पालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  प्रीति यादव ने उपस्थित अस्पताल संचालकों से चर्चा करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन सभी संस्थानों के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भवन अनुज्ञा, पार्किंग प्रावधान और अग्निशमन सुरक्षा को लेकर जो भी व्यावहारिक कठिनाइयाँ सामने आ रही हैं, उनका निष्पक्ष और यथार्थ समाधान निकाला जाएगा।

संवाद कार्यक्रम में अस्पताल संचालकों द्वारा फायर एनओसी, पार्किंग प्रावधान, कंपाउंडिंग तथा एम.ओ.एस. से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। इन्हें गंभीरता से सुनते हुए निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि शहर के समस्त अस्पताल भवनों और नर्सिंग होम्स की बी.सी.एम.ओ. (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त दल द्वारा विस्तृत स्थल निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के पश्चात् तकनीकी और यथार्थ रिपोर्ट के आधार पर समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

संवाद कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:



 अपर आयुक्त वी एन बाजपेई  बी.सी.एम.ओ. डॉ. जागेंद्र सिंह,  शैलेन्द्र सिंह कौरव,  मनीष तड़से, अग्निशमन अधिकारी  कुशाग्र ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. आदर्श विश्नोई, तथा मध्यप्रदेश नर्सिंग होम्स एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन से डॉ. अमरेन्द्र पांडे, डॉ. अविजित विश्नोई, डॉ. संजय नागराज, डॉ. अभिजीत मुखर्जी, डॉ. नवीन कोठरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

निगमायुक्त का का कहना

शहर की स्वास्थ्य सेवाएं तभी मजबूत होंगी जब अस्पताल भवन सुरक्षित और नियमानुसार संचालित होंगे। यह संवाद कार्यक्रम नियमों और व्यावहारिकता के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।"





-



No comments:

Post a Comment