क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: युवती और युवक को 7 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, June 28, 2025

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: युवती और युवक को 7 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया


ग्वारीघाट स्टेशन के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, दोनों तस्कर गिरफ्तार







 प्रथम टुडे जबलपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक शैलेश मिश्रा (क्राइम ब्रांच) के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच व ग्वारीघाट थाना पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई में 7 किलो गांजा के साथ एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर रची गई रणनीति

शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए क्राइम ब्रांच का मुखबिर तंत्र काफी सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभा रहा है। ग्वारीघाट क्षेत्र में गांजा सप्लाई की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ग्वारीघाट और निरीक्षक शैलेश मिश्रा (क्राइम ब्रांच) ने संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई।

ग्वारीघाट स्टेशन के पास घेराबंदी, दोनों पकड़े गए

सूचना के अनुसार संदिग्ध युवक और युवती ग्वारीघाट स्टेशन के पास गांजा लेकर मौजूद थे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रोका। तलाशी के दौरान युवक के पास से बैग में रखे 5 किलो गांजा और युवती के पास से 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशीष हल्दकार, उम्र 25 वर्ष, निवासी पोली पाथर (ग्वारीघाट) बताया, जबकि युवती ने अपना नाम पलक गर्ग, उम्र 19 वर्ष, निवासी आधारताल पेट्रोल पंप के पास बताया।

कई धाराओं में मामला दर्ज, न्यायालय में पेशी

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद गांजे की कुल मात्रा 7 किलो है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, अटल जांघेल, वीरेंद्र सिंह, आरक्षक राजेश महात्रे, और त्रिलोक पारधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता और समन्वय से यह कार्रवाई संभव हो सकी।

No comments:

Post a Comment