जबलपुर | प्रथम टुडे विशेष 24 जून 2025 |
युवाओं को बर्बाद कर रहा था नशे का नेटवर्क, अब पहुंच रहे सलाखों के पीछे
जबलपुर में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मैं इस समय क्राइम ब्रांच की मदद से ऐसे लोग जो अवैध मादक पदार्थों का धंधा करते हैं उनके खिलाफ अभियान चला रखा है, जिसमें अभी तक क्राइम ब्रांच में शहर में कई आरोपियों को गांजा,नशीले इंजेक्शन की बड़ी कार्यवाही की हैने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच और थाना लार्डगंज के अंतर्गत आने वाली यादव कॉलोनी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री में लिप्त थे
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के विशेष निर्देश थे कि शहर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से नकेल कसी जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे लोग जो युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं, उन पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।
उनके आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) श्र आनंद कालंदगी ने टीम को सक्रिय किया। निरीक्षक क्राइम ब्रांच शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई है।
क्राइम ब्रांच और यादव कॉलोनी पुलिस चौकी की संयुक्त घेराबंदी
मुखबिर से सूचना मिली थी कि यादव कॉलोनी क्षेत्र स्थित जेडीए बिल्डिंग के पास दो युवक नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में हैं। इस पर क्राइम ब्रांच और पुलिस चौकी यादव कॉलोनी की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और संदिग्ध युवकों को रंगे हाथ पकड़ा।
94 नशीले इंजेक्शन जब्त,
पकड़े गए युवकों की तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 94 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं:
28 नग Buprenorphine Injection
10 नग Pheneramine Maleate Injection I.P. 10ml
28 नग Avil Injection
यह सभी प्रतिबंधित औषधियाँ NDPS एक्ट के अंतर्गत आती हैं और इनका दुरुपयोग युवाओं को नशे की लत में धकेलने के लिए किया जाता है।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम बताए:
दीपक साहू, पिता उमेश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी शारदा चौक, अन्ना मोहल्ला, थाना गढ़ा
वासु यादव उर्फ अन्ना, पिता शत्रु यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी शारदा चौक, थाना गढ़ा
दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज, सप्लायर की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि ये नशीले इंजेक्शन कहां से मंगाए जा रहे थे, और किस नेटवर्क के तहत इन्हें बेचा जा रहा था। यह भी जांच की जा रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं।
क्राइम ब्रांच की कार्यवाही से अपराधियों में खौफ
लगातार हो रही कार्रवाइयों के चलते शहर में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में डर का माहौल है। फिर भी कुछ शातिर अपराधी ऐसे हैं जो क्राइम ब्रांच को चुनौती देने से नहीं चूकते। लेकिन, निरीक्षक शैलेश मिश्रा और उनकी टीम ने यह साबित कर दिया है कि ऐसे तत्वों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
थानों का भी मिल रहा सहयोग, कुछ थानों पर अभी भी उठ रहे सवाल
जहाँ एक ओर यादव कॉलोनी चौकी जैसे स्टाफ क्राइम ब्रांच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, वहीं कुछ थानों की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
---

No comments:
Post a Comment