मुखबिर की सूचना, CCTV और सायबर टीम की मदद से खितौला पुलिस ने पकड़ा गिरोह का एक सदस्य, चार फरार
जबलपुर | प्रथम टुडे
पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में हाईवे पर बढ़ती लूट और डकैती की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी सिहोरा श्रीमती पारुल शर्मा के मार्गदर्शन में खितौला थाना पुलिस ने हाईवे पर डकैती की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उज्जैन जा रहे परिवार से लूट
19 जून 2025 को फरियादी सुजीत कुमार सिंह, निवासी चंदौली (उ.प्र.), ने खितौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 18 जून की रात अपनी फार्च्यूनर कार से पत्नी और बच्चों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जब वे बाथरूम के लिए रुके, तभी पांच युवकों ने चाकू-तलवार से हमला कर उनके गले की सोने की चेन लूट ली और मारपीट कर फरार हो गए।
इस पर थाना खितौला में अपराध क्रमांक 192/25 धारा 310(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर की मदद से पहुंचे अपराधीयों तक
CCTV फुटेज, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से पुलिस ने 23 जून को एक आरोपी रुआ पारधी पिता कमलेश पारधी (उम्र 20 वर्ष), निवासी हरदुआ मदार टेकरी, थाना कुठला, जिला कटनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने अन्य फरार साथियों — मुबारक पारधी, उजाले पारधी, राज पारधी और टीस पारधी — के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, अन्य की तलाश जारी है।
्उल्लेखनीय भूमिका: पुलिस, साइबर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई
इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों, सायबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय रहीं
थाना खितौला एवं सिहोरा पुलिस टीम एवं क्राइम ब्रांच
थाना प्रभारी खितौला – अर्चना सिंह जाट थाना प्रभारी सिहोरा – विपिन सिंह सहायक उप निरीक्षक – बुद्धदेव सिंह, मोहन तिवारी प्रधान आरक्षक – हितेंद्र रावत, मोहन सिंह आरक्षक – रंजीत यादव, प्रमोद सोनी, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, संदीप द्विवेदी, मयंक शुक्ला, राजेश सिंह, विजय गर्ग, चंदन सिंह, रामेश्वर रैदास (चालक)
क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल जबलपुर:
निरीक्षक – शैलेश मिश्रा उप निरीक्षक – चंद्रकांत झा सहायक उप निरीक्षक – मोहन तिवारी प्रधान आरक्षक – हितेंद्र रावत, मोहन सिंह आरक्षक – रंजीत यादव, प्रमोद सोनी, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह
क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल कटनी:निरिक्षक – संजय दुबे व उनकी टीम
-

No comments:
Post a Comment