बरसते पानी में विधायक इंदु तिवारी ने किया दमोह नाका फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, June 23, 2025

बरसते पानी में विधायक इंदु तिवारी ने किया दमोह नाका फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण




जबलपुर, 23 जून | प्रथम टुडे
जनता को न हो कोई असुविधा, निर्माण कार्य में आए तेजी” – विधायक इंदु तिवारी

बरसते पानी के बीच आज शाम जबलपुर विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’ ने दमोह नाका क्षेत्र में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर के नीचे चल रहे सड़क और नाले के निर्माण की स्थिति का मौके पर जायज़ा लेते हुए विधायक ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता की सुविधा सर्वोपरि
विधायक इंदु तिवारी ने कहा कि बरसात के समय में आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में लापरवाही या देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ठेकेदार को दीये निर्देश
निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को मौके पर बुलाकर कहा गया कि काम की गति बढ़ाई जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। फ्लाईओवर के नीचे बनाए जा रहे नाले की सफाई, गहराई और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए।

प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर – जबलपुर की नई पहचान
दमोह नाका फ्लाईओवर, जो निर्माणाधीन है, मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे लंबा और आधुनिक फ्लाईओवर बनने जा रहा है। यह परियोजना न केवल शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाएगी, बल्कि जबलपुर की संरचनात्मक पहचान को भी नई ऊँचाई देगी। यह फ्लाईओवर दमोह नाका से लेकर रांझी तक कई प्रमुख मार्गों को जोड़ेगा और हजारों लोगों को दैनिक आवागमन में राहत देगा।

स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी
निरीक्षण के समय भाजपा के कई कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताई, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जनता की हर चिंता को प्राथमिकता दी जाएगी?

No comments:

Post a Comment