भारत को गर्व है! शुभांशु शुक्ला बने अंतरिक्ष यात्री, AXIOM-4 मिशन से रचा इतिहास आज भारत का ना अंतरिक्ष की ऊँचाइयों में गूंज रहा भारत का नाम - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, June 25, 2025

भारत को गर्व है! शुभांशु शुक्ला बने अंतरिक्ष यात्री, AXIOM-4 मिशन से रचा इतिहास आज भारत का ना अंतरिक्ष की ऊँचाइयों में गूंज रहा भारत का नाम


  प्रथम टुडे जबलपुर 

 भारत के बेटे ने बढ़ाया मान

 शुभांशु  शुक्ला शुक्ला आज दुनिया के सामने भारत का झंडा अंतरिक्ष में फहराने निकल पड़े हैं। AXIOM-4 मिशन के ज़रिए वो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

मिशन लॉन्च की जानकारी

लॉन्च तारीख: बुधवार, 25 जून 2025

समय: दोपहर 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार)

स्थान: नासा का कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा (अमेरिका)

रॉकेट: स्पेसएक्स का फाल्कन 9

कैप्सूल: नया और अंतिम ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट

 कौन हैं AXIOM-4 मिशन के यात्री?

1. शुभांशु शुक्ला (भारत) – मिशन पायलट

2. पैगी व्हिटसन (अमेरिका) – मिशन कमांडर

3. स्लावोश उजनांस्की (पोलैंड) – मिशन विशेषज्ञ

4. टिबोर कपु (हंगरी) – मिशन विशेषज्ञ

 क्यों खास है यह मिशन

भारत, पोलैंड और हंगरी — तीनों देशों की 40 साल बाद अंतरिक्ष में वापसी

करीब 60 वैज्ञानिक प्रयोग अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर किए जाएंगे

31 देशों की ओर से हो रही वैज्ञानिक सहभागिता

पहली बार तीन देश एक साथ निजी मिशन में अंतरिक्ष की यात्रा पर

 छात्रों के लिए सीख

> “सपने वही पूरे होते हैं, जो ज़मीन से आसमान तक की उड़ान भरने की हिम्मत रखते हैं।”

शुभांशु शुक्ला का यह मिशन देश के लाखों छात्रों को यह सिखाता है कि मेहनत, लगन और धैर्य से सब कुछ संभव है।

"भारत का लाल बना सितारों का मुसाफ़िर - AX-4 मिशन लॉन्च के लिए तैयार शुभांशु शुक्ला"

"भारत की अंतरिक्ष गाथा में जुड़ा एक नया सुनहरा अध्याय"

No comments:

Post a Comment