पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी 53 शिकायतें, त्वरित वैधानिक कार्यवाही के दिए निर्देश - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी 53 शिकायतें, त्वरित वैधानिक कार्यवाही के दिए निर्देश

 


 प्रथम टुडे जबलपुर

 आमजन की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार, 24 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शहर और ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों की शिकायतें स्वयं सुनीं और उन्हें गंभीरता से संज्ञान में लिया।

जनसुनवाई के दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश प्रकरण पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधित शिकायतें, मारपीट तथा साइबर अपराध से जुड़े हुए थे। सभी शिकायतकर्ताओं को जल्द ही उनकी शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय सीमा के भीतर किया जाए और प्रत्येक शिकायतकर्ता को विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनन्द कलादगी एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, शहरी और ग्रामीण थानों तथा चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment