निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए प्रदेशभर में 35 प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, तीन पाए गए असंतोषजनक - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, June 21, 2025

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए प्रदेशभर में 35 प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, तीन पाए गए असंतोषजनक


लोक निर्माण विभाग 1 जुलाई को करेगा एक लाख पौधों का रोपण, 500 लोक कल्याण सरोवर भी बनेंगे

 प्रथम टुडे जबलपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक साथ दो स्तरों पर योजनाएं शुरू की गई हैं। विभाग 1 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक लाख पौधों का रोपण करेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 500 लोक कल्याण सरोवरों का निर्माण भी किया जाएगा।

वहीं, विभाग ने निर्माण कार्यों पर निगरानी बढ़ाते हुए हाल ही में प्रदेशभर में 35 कार्यों का औचक निरीक्षण कराया, जिसमें से तीन कार्य असंतोषजनक पाए गए हैं। दोषी ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 समीक्षा बैठक में लिए गए अहम निर्णय:

1 जुलाई को पौधारोपण अभियान में सभी अधिकारी परिवार के साथ भाग लेंगे

पौधों की सुरक्षा, रखरखाव और जियो टैग फोटो अपलोड अनिवार्य

20 सरोवरों का निरीक्षण स्वयं मंत्री करेंगे, शेष का मुख्य अभियंताओं द्वारा

खराब निर्माण कार्यों में शामिल तीन एजेंसियों पर कार्रवाई

लोक पथ मोबाइल ऐप पर गड्ढों की जानकारी अनिवार्य

इन ज़िलों में हुए निरीक्षण: बैतूल, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर और दमोह।

अच्छे कार्यों की सराहना बालाघाट और श्योपुर जिले में हुई। वहीं अनूपपुर और बुरहानपुर के कार्यों पर सवाल उठे।



-




No comments:

Post a Comment