पुलिस लाइन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने लिया योगाभ्यास में भाग - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, June 21, 2025

पुलिस लाइन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने लिया योगाभ्यास में भाग

 

 प्रथम टुडे जबलपुर । 21 जून को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस विभाग की ओर से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा और उप पुलिस अधीक्षक आशीष जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर देशभर में आयोजित योग कार्यक्रमों से जुड़ते हुए, विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय योग कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित पुलिसकर्मियों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, सूबेदार रूमा तेकाम, सूबेदार प्रतिभा ठाकुर, योग प्रशिक्षक सहायक उप निरीक्षक हंसराज सोनी तथा प्रधान आरक्षक राजेश गर्ग सहित लगभग 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास कराए गए, जिनसे तनाव प्रबंधन, शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक शांति प्राप्त करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा, ताकि वे तनावपूर्ण ड्यूटी के बावजूद संतुलन और ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।



-




No comments: