Update[19/5, 15:33] Anurag Dixit: pratham today
प्रथम टुडे जबलपुर :-- 43 करोड़ के धान घोटाले के आरोप में फरार आरोपियों में से एक आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने बालाघाट से गिरफ्तार करके जबलपुर लेकर आई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर के द्वारा 43 करोड़ का धन घोटाला पकड़ा गया था जिसमें करीब 12 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई थी । जिसमें से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं इन्हीं में से एक आरोपी जो कुंडम मैं कंप्यूटर ऑपरेटर था । और इसका निवास बालाघाट में था क्राइम ब्रांच के द्वारा लगातार उसको पकड़ने के प्रयास किया जा रहे थे इसी कड़ी में दो दिन पहले क्राइम ब्रांच में मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालाघाट में इस आरोपी के छुपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी ।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने एक टीम को बालाघाट रवाना किया था जिन्होंने वहां पहुंचकर वारासिवनी बालाघाट से कृष्ण कुमार भगत को गिरफ्तार किया है । शैलेश मिश्रा ने बताया कि कृष्ण कुमार भगत अपने दोस्तों के मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा था जब इसके परिवार के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया तो उसे आधार पर साइबर सेल की मदद से नंबर की लोकेशन लेकर उसको गिरफ्तार किया गया है फिलहाल इसको कुंडम थाने के सुपुर्द कर दिया गया है जहां इसे और पूछताछ की जाएगी

No comments:
Post a Comment