Update [19/5, 14:39] Anurag Dixit pratham today
प्रथम टुडे जबलपुर :-- क्राइम ब्रांच में 2 ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में लग्जरी कार में घूम घूम कर सुने घरों की रैकी करते और घर में घुसकर चोरी कर लेते थे । इन चोरों के द्वारा शहर में दो जगह चोरी की गई थी जिसने यादव कॉलोनी पुलिस चौकी अंतर्गत एक यादव कॉलोनी मेहता पेट्रोल पंप के सामने एवं दूसरी चोरी तिलहरी पूरा बाजार थाना अंतर्गत की गई थी ।
घटना एक 14 मई को यादव कॉलोनी मेहता पेट्रोल अर्चना मिश्रा के निवास पर इन्होंने सुना घर देखकर घर के अंदर घुसकर चोरी की थी । जिसमें इन्होंने अर्चना मिश्रा के घर लगी सीसीटीवी का दवरा, एवं घर में रखी डॉलर सहित भगवान लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति की चोरी की थी ।
दूसरी घटना में इन्होंने 17 मई मैं को सुभाष सिंह रावत के घर में घुसकर चोरी की थी और सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया था । इस घर में यह सिढी के द्वारा घर के अंदर घुसे थे और उन्होंने घर में रखे सोने चांदी की कीमत जिनकी कीमत करीब 16 लख रुपए की थी उसे पर इन्होंने हाथ साफ कर दिया था ।
पुलिस के लिए चुनौती बनी थी यह चोरी
गोरा बाजार में रिपोर्ट होने के बाद पुलिस के लिए यह चोरी एक चैलेंज बन गई थी जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने भी क्राइम ब्रांच को इन चोरों को पकड़ने के लिए सख्त आदेश दिए थे । जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच सोनाली दुबे के निर्देश पर शैलेश मिश्रा निरीक्षक क्राइम ब्रांच के द्वारा एक टीम गठित कर इन चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए थे ।
करीब 100 से 150 सीसी टीवी फुटेज खंगाले
सबसे बड़ी चुनौती पुलिस के सामने यह थी कि जिन घरों में यह चोरी हुई थी उनके सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए थे और डीवीआरबी चुरा लिए गए थे । जिससे चोरों को पकड़ने में पुलिस ने फिर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले
सफेद रंग की संदिग्ध कार मैं पहुंचा चोरों तक
सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात के आसपास एक सफेद रंग की स्कोडा गाड़ी जिसमें गुजरात का नंबर डाला हुआ था देखी गई । इसी कर के आधार पर जब क्राइम ब्रांच ने मुखबिरों को लगाया तो चोरी की कर गढ़ा थाना अंतर्गत मारुति मंडप रात घर में खड़ी देखी गई ।
पुलिस द्वारा मारुति मंडपम में जब दबिश दी गई तो दोनों कर वहां कमरे में सोते हुए मिले जिनको पकड़ कर जब पुलिस ने पूछता शुरू की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया । जिसमें उन्होंने अपना नाम ऋषिकेश मधुकर उम्र 29 वर्ष पद्मिनी सोसायटी नासिक का होना बताया वहीं दूसरे ने अपना नाम संजय भोले उम्र 29 वर्ष जयप्रकाश सोसायटी नासिक का होना बताया ।
पुलिस ने दोनों चोरों से चोरी के जेवराज सहित घटना में उपयोग की गई कार एवं एक नंबर प्लेट महाराष्ट्र की जो यह कार में लगाकर घूम रहे थे । इनके द्वारा चकमा देने के लिए महाराष्ट्र की पासिंग गाड़ी पर गुजरात का नंबर प्लेट लगाई जाती थी

No comments:
Post a Comment