क्राइम ब्रांच में दो युवकों को चाइना चाकू के साथ गिरफ्तार किया - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, May 20, 2025

क्राइम ब्रांच में दो युवकों को चाइना चाकू के साथ गिरफ्तार किया



Update [20/5, 11:56] Anurag Dixit: prstham today

 प्रथम टुडे जबलपुर  :--  शहर में चाकू बाजी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा ऐसे अपराधी जो चाकू लेकर घूम घूम कर वारदात को अंजाम देते हैं उनके ऊपर कार्यवाही करने की आदेश दिए थे। 

 जिसके परिपालन में क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार शहर में चाकू लेकर घूमने वाले एवं चाकू बेचने वालों पर भी कार्यवाही की गई है । 

 इसी कड़ी में कल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट के पास दो लड़के चाकू लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है, सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बताएं हुए हुलिए के आधार पर शराब दुकान के बाजू में जब दो लड़के खड़े हुए थे । क्राइम ब्रांच को देखते ही युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पीछा करके जब दोनों को पकड़ा गया और चेकिंग की गई तो दोनों के पास से चाइना चाकू बरामद हुए हैं । पुलिस द्वारा दोनों युवकों के नाम पूछने पर एक ने अपना नाम दिनेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी तिलहरी बताया तो दूसरे ने अपना नाम मो. फैजान खान बताया है । क्राइम ब्रांच निरीक्षक शैलेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह के अपराधियों के ऊपर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधी जो गैर कानूनी धंधा ऊपर लगातार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जारी रहेगी


No comments: