सेल्समैन की सिगरेट चुराने वाले तीन आरोपियों में से एक गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, May 18, 2025

सेल्समैन की सिगरेट चुराने वाले तीन आरोपियों में से एक गिरफ्तार


 Update[18/5, 18:43] Anurag Dixit:षpratham today

 प्रथम टुडे जबलपुर :-- मदन महल थाना अंतर्गत होम साइंस कॉलेज रोड पर दो माह पहले सेल्समैन के गाड़ी से सिगरेट से भरा बैग चोरी हो गया था । जिसमें सेल्समैन ने बताया था कि बैग में विभिन्न प्रकार के फ्लेवर की सिगरेट की जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए थी जिसकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मदन महल थाने में । 

 मदन महल थाने द्वारा चोरी की रिपोर्ट के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए थे । इसके बाद पुलिस ने तीन ओमती में रहने वाले लड़कों को चिन्हित किया था । और उनकी तलाश की जा रही थी आज मुखबिर की सूचना पर तीन में से एक लड़के को पुलिस ने ओमती से गिरफ्तार कर लिया है । 

 उप निरीक्षक मदन महल संतोष राय ने बताया कि आशीष रजक ने दो माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी करीब 60 हजार रुपए की सिगरेट उसकी गाड़ी से चोरी कर ली गई है जो एक बैग में रखी हुई थी । जिसके बाद मदन महल थाने के स्टाफ द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित किए गए आरोपियों की खोज की जा रही थी । इनमें से एक आरोपी की आज सूचना मिलने पर उसको पकड़ा गया तो उसका नाम इशु उर्फ अमन यादव था जिसे पकड़ने के बाद पुलिस ने जब और लोगों के नाम पूछे तो उसने बताया कि उसके साथ ईशान और शुभम भी थे । पुलिस ने अमन को पकड़ कर उसके पास से करीब 20 हजार रुपए की सिगरेट जप्त की है । अमन ने यह भी बताया कि उन्होंने सिगरेट को आपस में बांट लिया था । पुलिस ने अमन को पड़कर दो लोगों के विषय में और पूछताछ कई जा रही है और जल्दी दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा

[18/5, 18:43] Anurag Dixit: H

No comments: