छत्तीसगढ़ का गांजा तस्कर बेलबाग में गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, May 18, 2025

छत्तीसगढ़ का गांजा तस्कर बेलबाग में गिरफ्तार



Update [18/5, 13:38] Anurag Dixit:pratham today

 7 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया युवक क्राइम ब्रांच की कार्यवाही

 प्रथम टुडे जबलपुर :-- शहर में लगातार क्राइम ब्रांच इन दिनों अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्यवाही कर रही है ।

 इसी कड़ी में कल क्राइम ब्रांच में लगातार कल रात थाना बेलबाग अंतर्गत युवक को मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ  गांजे के साथ गिरफ्तार किया है । 

 सूत्रों से जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी थाना बेलवाग अंतर्गत पानी की टंकी के पास एक युवक अवैध रूप से बाग में गांजा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है । 

 क्राइम ब्रांच को सूचना मिलते ही निरीक्षक शैलेश मिश्रा की टीम द्वारा घेरा बंदी करके जब युवक को पकड़ा गया तो युवक के बाग से तलाशी लेने पर 7 किलो गांजा जप्त किया गया है । युवक का नाम मयाज गनी जो छत्तीसगढ़ रायपुर का रहने वाला है बताया जाता है इसके द्वारा और कितने लोगों को गांजा सप्लाई की गई है इसकी पूछताछ पुलिस कर रही है । 

 इस कार्यवाही में शैलेश मिश्रा क्राइम ब्रांच निरीक्षक, कैलाश मिश्रा उप निरीक्षक क्राइम ब्रांच, मोहन तिवारी सहायक उप निरीक्षक क्राइम ब्रांच, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, आरक्षक हितेंद्र रावत, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, रंजीत यादव एवं प्रमोद सोनी शामिल थे इनके द्वारा लगातार शहर में अवैध कार्य करने वालों पर कार्यवाहियां की जा रही हैं


No comments: