मानसून आगमन के पूर्व केन्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई कराने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
25/5, 13:12] Anurag Dixit:
प्रथम टुडे जबलपुर - मानसून आगमन के पूर्व केन्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई हो जाये और नागरिकों को जल प्लावन से राहत मिले इसके लिए केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने आज रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ खुद मैदान में उतरे और अधिकारियों के निर्देशित किया कि बारिश के पूर्व सभी नाला नालियों की सफाई कराकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था सुगम बनाएॅं।
विधायक श्री रोहाणी ने खंदारी नाले से लगी हुई कॉलोनी क्रमशः मांॅ नर्मदा नगर, कृष्णा होम्स, मॉडल टाउन, पिंक सिटी, मंगलेश्वरी के नालों का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को बारिश से पूर्व सफाई करने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे सभी बधाएॅं जिससे जल प्लावन होता है, उन सभी का शीघ्र तत्परता के साथ निराकरण करें, जिससे बारिश के समय उपरोक्त कॉलोनी में जल प्लावन की स्थिति निर्मित ना हो सके।
इस दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, सौरभ गोयल, आशीष चौधरी, बबलू खत्री, पुष्पा तिवारी, पवन रजक, राजेश अवस्थी, नंदलाल चौधरी, एस.के. गंधर्व, दीपक पावर, आर.सी. निरंजन, संतोष यादव, सुनील तिवारी, अनिल ठाकुर, नितिन रजक, सावन बिरहा, विनय चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पौला राव, संतोष गौर एवं क्षेत्रीयजन आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment