ग्वारीघाट एवं शाहपुर जुऐ की फड़ पर छापा - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, May 25, 2025

ग्वारीघाट एवं शाहपुर जुऐ की फड़ पर छापा



 [25/5, 13:47] Anurag Dixit: 

 ग्वारीघाट थाना अंतर्गत एवं  शाहपुरा थाना अंतर्गत पुलिस ने जुऐ की फड़ पर छापा मारते हुए ग्वारीघाट में, 9 एवं शाहपुर थाना में 4 जुआरीयों को गिरफ्तार किया है । 

 पहली घटना में ग्वारीघाट थाना प्रभारी ने बताया ग्वारीघाट थाने को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि संत नगर के पीछे एलएनटी मैदान के पास स्ट्रीट लाइट में कुछ लोग ताश के पत्ते पर हार जीत का दम लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं । सूचना मिलते ही ग्वारीघाट पुलिस में मौके पर जाकर बताए हुए स्थान पर घेराबंदी करते हुए  9 जारी को गिरफ्तार किया । जिनसे पुलिस ने 25 हजार 300 रुपए नगद जप्त करते हुए, 52 ताश की पट्टी जप्त की है । जिसमें पुलिस ने जुआ खेल रहे अभिषेक पटैल उम्र 26 वर्ष निवासी संतनगर, जवाहिर यादव उम्र 46 वर्ष निवासी लाईन पार दुर्गा नगर ग्वारीघाट, राजू कोल उम्र 35 वर्ष, लोरेन्स उर्फ रोहित डेनियल उम्र 32 वर्ष, रज्जू उर्फ प्रसन्न सेन उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी संतनगर ग्वारीघाट बताते हुये भीमनगर ग्वारीघाट निवासी प्रकाश समन्तरा के कहने पर यहां आकर जुआ खेलना बताये,पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया है

  दूसरी घटना में शाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह धुर्वे ने बताया कि सूचना मिली थी कि खरका मोहल्ला के सामने वाली रोड में बिजली के खंबे के नीचे कुछ जुआड़ी ताश के पत्तों पर हार जीत का दम लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं। पुलिस में मौके पर पहुंच कर जब पकड़ा तो चार लोग वहां जुआ खेलते मिले बिना पुलिस में पड़कर ताश के पत्ते सहित नगद 3 हजार 750 रुपए नागद जप्त किए हैं । वहीं पकड़े गए जारी में दीपक कोल उम्र 28 वर्ष, नीरज कोल उम्र 22 वर्ष, शेख शाहिद उम्र 32 वर्ष, नरेन्द्र चक्रवर्ती उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम मगरमुंहा के ऊपर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है । 

[

No comments:

Post a Comment