केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने पुलिस और निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक
26/5, 09:26] Anurag Dixit:
प्रथम टुडे जबलपुर। केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने क्षेत्र के नागरिकों को जलप्लावन से राहत प्रदान करने के साथ-साथ शहर और केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए चिन्ता की है। इसके लिए केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने पुलिस एवं निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की।
बैठक में श्री रोहाणी के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और व्यस्तम बाजार क्षेत्रों में व्यवस्थित पार्किंग के लिए भी कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने शहर के साथ-साथ केन्ट विधानसभा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि केन्ट विधानसभा के बाजार क्षेत्रों में नागरिकों के लिए पार्किंग जोन बनेगा, जिससे यातायात व्यवस्थित होगा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, एडिशनल एस.पी. यातायात, नगर निगम से अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, अन्य अधिकारीगणों सहित क्षेत्रीय नागरिक आशीष राव, पुष्पराज सिंह सेंगर, सौरभ गोयल, पूर्व पार्षद सुंदर अग्रवाल तथा व्यापारी गण उपस्थित रहे।
[26/5, 09:26] Anurag Dixit: त

No comments:
Post a Comment