.
[26/5, 11:17] Anurag Dixit:
प्रथम टुडे जबलपुर :-- क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार शहर को अपराध से भय मुक्त करने के लिए लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं ।
जिसमें लगातार जहां क्राइम ब्रांच ने शहर में अवैध फायर आर्म्स लेकर घूमने वालों पर शिकंजा कसा इसी के साथ मादक पदार्थ बेचने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है ।
फरार एवं घातक हथियार लेकर घूमने वालों पर भी कार्यवाही
देखा जा रहा है पिछले कई दिनों से क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से घातक घातक हथियार लेकर कारवाइयां तेज करदी हैं जिससे ऐसे अपराधी अब पुलिस से खौफ खा रहे हैं ।
इसी कड़ी में कल थाना मढ़ोताल मैं हत्या के प्रयास का आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था, जिसको खाने की पुलिस पकड़ने में असमर्थ थी कल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि यह फरार आरोपी जिसका नाम सौरव यादव है और यह शारदा विहार आईटीआई कटंगी रोड के पास खड़ा हुआ है । सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने इस फरार आरोपी को गिरफ्तार करके मढ़ोताल थाने के सुपुर्द कर दिया है । पुलिस ने इसके पास से एक बटनदार चाइना चाकू भी बरामद किया है ।
दूसरी घटना में अधारताल के पास क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी अधारताल थाना अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अजय उर्फ विश्वकर्मा जो क्षेत्र का शातिर अपराधी है यह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने पास हथियार जमा करके रखा है । सूचना मिलते ही पुलिस ने जब इसको पकड़ा तो इसके पास से 2 तलवार 1 मछली नुमा बटन दार चाकू 1 एक बका जप्त किया है क्राइम ब्रांच द्वारा इस पड़कर अधारताल थाने के सुपुर्द कर दिया गया है
वही एक और आरोपी को रामपुर छापर के पास क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया है जिसका नाम प्रिंस यादव उम्र 20 वर्ष है इसके कब्जे से एक बटन दार चाकू जप्त किया गया है

No comments:
Post a Comment