:तीन आरोपी अवैध शस्त्र सहित पकड़े गए, तीन तलवारें जप्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

:तीन आरोपी अवैध शस्त्र सहित पकड़े गए, तीन तलवारें जप्त


 [28/5, 13:40] Anurag Dixit: 

 प्रथम टुडे जबलपुर:--  पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश के तहत भेड़ाघाट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों से तलवारों के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

थाना प्रभारी भेड़ाघाट के अनुसार, 27 मई की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि झिन्ना मोहल्ला आमाहिनौता में एक युवक तलवार के साथ खड़ा है। मौके पर दबिश दी गई, जहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुबीन (22 वर्ष), निवासी कबाड़ी मोहल्ला आमाहिनौता बताया। उसके कब्जे से तलवार बरामद की गई।

उसी रात दूसरी कार्रवाई में धुआंधार रोड, विपश्यना आश्रम मोड़ के पास दबिश देकर अजय झारिया (21 वर्ष), निवासी पंचवटी भेड़ाघाट को तलवार सहित पकड़ा गया।

तीसरी कार्रवाई में स्वर्गद्वारी रोड, वीआईपी गेट के आगे दबिश देकर आकाश बर्मन (23 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 2 भेड़ाघाट को तलवार सहित गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सराहनीय भूमिका

इन कार्रवाइयों में सहायक उप निरीक्षक जगदीश चड़ार, प्रधान आरक्षक संतोष झारिया, राकेश रावत और आरक्षक अजय की भूमिका उल्लेखनीय रही।



-

No comments:

Post a Comment