[28/5, 11:55] Anurag Dixit
प्रथम टुडे जबलपुर:- क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक 12 बोर का देशी कट्टा, एक बटनदार चाकू और एक चक्राकार दांतेदार औजार बरामद किया गया है। यह औजार काफी हद तक एक लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म राउडी राठौर के एक दृश्य में दिखाए गए हथियार से मिलता-जुलता है।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बेलखाडू चौकी अंतर्गत कटंगी रोड पर एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जब उसके पास से हथियार बरामद हुए, तो टीम भी चौंक गई। खासकर वह औजार, जो पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल में डिजाइन किया गया था।
गिरफ्तार युवक की पहचान अरुण कोल (उम्र 20 वर्ष), निवासी खमरिया चौकी क्षेत्र, बेलखाडू, के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक 12 बोर का कट्टा, एक बटनदार चाकू और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का निर्माण कहां और किस उद्देश्य से किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक राजेश मिश्रा, राजेश महात्रे और त्रिलोक विनय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment