Update [11/4, 10:27] Anurag Dixit: pratham today
प्रथम टुडे जबलपुर: -- बरेली पारिवारिक कलह हर घर में होते हैं मगर, यह बेहद दर्दनाक साबित हुआ। पति से विवाद के बाद महिला ने इंस्टाग्राम वाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि केस करा दिया है...अब जा जेल में। इसके कुछ घंटे बाद ही पति राज आर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राज के परिवार का कहना है कि वह पत्नी से विवाद के बाद तनाव में थे। इसी कलह में आकर उन्होंने जान ले दी। उन्होंने थाने में शिकायत करने की बात कही मगर, पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। लिखित शिकायत आई तो कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। इज्जतनगर के राज आर्य ने एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उस समय निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ समय पहले छूट गई। डेढ़ महीने पहले वह बेटी के पिता बने थे।
10 दिन पहले झगड़े के बाद मायके चली गई थी पत्नी
उनके परिवार वालों ने बताया कि कुछ समय से राज व उनकी पत्नी के बीच वाद विवाद होने लगा था। 10 दिन पहले झगड़ा इतना बढ़ा कि उनकी पत्नी मायके चली गई। बुधवार सुबह को उसने इंस्टाग्राम पर दो स्टेटस लगाए, पोस्ट भी डाली। उस लिखा...अपने पति के विरुद्ध पुलिस केस कर दिया है, 10.30 बजे तक वह जेल में होगा। इसके कुछ देर बाद ही दूसरा स्टेटस लगाया कि, अब जा जेल में..।
स्टेटस देखा और फांसी पर झूल गया
इसके बाद शाम को राज आर्य का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उनके परिवार वालों का कहना है कि तनाव से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि महिला के स्टेटस और पोस्ट के स्क्रीनशाट मिले हैं। उस पर पति के लिए लिखा गया कि जेल जा...। महिला ने ऐसा क्यों किया, विवाद का कारण क्या था, इस संबंध में परिवार वालों ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। यदि राज के के परिवार वाले अगर शिकायत देंगे तो प्रकरण की विस्तृत जांच कराएंगे।
No comments:
Post a Comment