संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर भर में हुए आयोजन - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, April 14, 2025

संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर भर में हुए आयोजन



Update [14/4, 13:25] Anurag Dixit: Pratham today

 प्रथम टुडे जबलपुर :-- शहर में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों ने बाबा साहेब की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।सुबह से अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थली पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सिलसिला जारी रहा

 भाजपा ने बुथ स्तर पर आयोजित किया कार्यक्रम

सांसद राकेश सिंह ने बताया बाबा साहेब अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री थे। जिन्होंने संविधान का निर्माण किया था। बाबासाहेब ने भारत की आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई थी। हमें बाबासाहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। जिससे देश सशक्त हो सके।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित विधायक अशोक रोहाणी, जी एस ठाकुर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रत्येक बूथ में मनाई जा रही अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। भाजपा के द्वारा जिले भर के 994 बूथों में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

 कांग्रेस बसपा आम आदमी पार्टी ने आयोजित किया कार्यक्रम

बाबा साहेब की जयंती पर कांग्रेस द्वारा भी जिले भर में जयंती मनाई गई। पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया विनय सक्सेना ने तहसील चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लखन घनघोरिया ने बताया बाबा साहेब द्वारा किए गए कार्यों को जीवन पर्यंत भुलाया नहीं जा सकता है। भारत देश को आजादी दिलाने में उनकी अहम भूमिका रहीं।

आज उन्हीं के संविधान से देश को मजबूती मिल रही है। कुछ लोग बाबा साहेब के नकली अनुयायी बन रहे है। जिनको मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। अंबेडकर जयंती को उत्सव के रूप के साथ ही संविधान की रक्षा भी हमें मिलकर करनी पड़ेगी।


No comments:

Post a Comment