सी एम मोहन यादव का बड़ा फैसला मध्य प्रदेश कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, April 8, 2025

सी एम मोहन यादव का बड़ा फैसला मध्य प्रदेश कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन


 अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पदोन्नति का मिलेगा तोहफा CM डॉ. मोहन ने 


Update [8/4, 18:43] Anurag Dixit: pratham today

 प्रथम टुडे MP :-- मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रदेश में प्रमोशन हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इसकी जानकारी दी है।

पुलिस सहित जांच एजेंसियों पर लागू होगा नया नियम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए। मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। सीएम ने सभी शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।


No comments:

Post a Comment