भाजपा जिला अध्यक्ष ने पद दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, March 22, 2025

भाजपा जिला अध्यक्ष ने पद दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही

 


प्रथम टुडे  UP:-- 
  फतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पद दिलाने के नाम पर ली थी 50 लाख की रकम ले ली  फतेहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने पद दिलाने के नाम पर 50 लाख का घूस लिया है। अब देखना यह है कि भाजपा नेतृत्व इस मामले पर क्या फैसला लेगा।

 फतेहपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके ऊपर पद के बदले पैसा लेने का आरोप था, जिसको लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जांच कराई गई थी। जांच समिति ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप दी थी, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे सभी आरोप सही पाए गए हैं। 

खत्म हुई जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी

ऐसे में फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी तो खत्म हो ही गई, उन पर कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है। इस पर प्रदेश नेतृत्व का फैसला लेना बाकी है। दरअसल, यह मामला किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने का था। इसके लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने भाजपा 

 संगठन मंत्री तक पहुंची शिकायत कटनी पहुंची इसलिए

बांदा निवासी अजित ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को इस मामले की लिखित शिकायत भी भेजी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए थे। हालांकि, कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने 40 लाख रुपए दिए जाने की बात कही।

No comments:

Post a Comment