प्रथम टुडे जबलपुर ;-- सिहोरा थाना अंतर्गत दिनारी खमरिया में एक युवक और युवती का साथ में जहर खाने का मामला समाने आया है।
बताया जाता है जैसे ही दोनों के शवों को गांव वालों ने देखा तो पूरा गांव सन्न रह गया। गांव वालों की सूचना पर सिहोरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा अस्पताल पहुंचा दिया है।दोनों एक दूसरे से करते थे प्यार*-
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक पटेल का गांव की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा था। बताया जाता है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसके बाद कल लड़की ने अभिषेक को गांव के बाहर बुलाया और दोनों ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।
गांव वाले के अनुसार लड़की के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे
- वहीं यह भी पता चला है कि इस अफेयर के बारे में लड़की के घर वालों को पता था। शादी के प्रश्न पर लड़की के घर वालों ने अभिषेक से शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसको लेकर दोनों काफी दुखी थे।
No comments:
Post a Comment