आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रथम स्मृति दिवस पर विशाल पदयात्रा एवं सेवा कार्यों का आयोजन* - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Monday, February 3, 2025

आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रथम स्मृति दिवस पर विशाल पदयात्रा एवं सेवा कार्यों का आयोजन*

 


प्रथम टुडे जबलपुर
::--  आचार्य श्री 10 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर जैन समाज द्वारा 6 फरवरी को भव्य पदयात्रा एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा प्रातः 6:00 बजे कमानिया गेट से प्रारंभ होकर दयोदय तीर्थ गौशाला तक पहुंचेगी। इसमें नगर के सभी जैन मंदिरों के श्रावक-श्राविकाएं, दिगंबर जैन पंचायत, नवयुवक सभा एवं दिगंबर जैन संरक्षणनी सभा , सोशल ग्रुपों, महिला परिषद , जीतो के  साथ सभी धर्मों के लोग शामिल हो के आचार्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।


इस पवित्र यात्रा में निर्यापक मुनि श्री संभव सागर जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका संघ भी सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा के समापन के पश्चात कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस सेवा कार्य के अंतर्गत पूर्णायु आयुर्वेद द्वारा लगभग 1,00,000 बच्चों को पोषण आहार वितरित किया जाएगा इस कार्य का शुरुआत भी दयोदय में की जाएगी।


मुनि श्री के सानिध्य में विशेष विधान का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। इसके अलावा, रात्रि में बड़े फुहारा चौक पर भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जहां दीप प्रज्वलन कर आचार्य श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।


जैन समाज के इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है, जिससे यह आयोजन सफल एवं स्मरणीय बन सके।

No comments:

Post a Comment